ad

Thursday, 1 June 2017

Chinese-dosa-recipe :

भूल जाए Dosa का पुराना स्वाद



एक ही तरह का डोसा खा-खाकर बोर हो गये है क्या आप। तो इस संडे लीजिए डोसे का नया स्वाद। चीन का जायका इंडिया में खूब लोकप्रिय है। इसीलिए हम ले कर आए हैं वहां के कुछ खास जायके ताकि आप बडों के साथ-साथ बच्चें का भी मन मोह सकें।

सामग्री-
1 ग्लास चावल

1/4 ग्लास उडद दाल 

1 छोटी कटोरी पोहा

1/4 टीस्पून मेथीदाना

नमक स्वादानुसार सादा डोसा की तरह घोल तैयार कर लें

आवश्यकतानुसार तेल लें।

बनाने की विधि-
फिलिंग की सारी सामग्री को मिक्स कर लें। नॉनस्टिक तवे को गर्म करके 1 टेबलस्पून डोसे का घोल फैलाएं। किनारों पर तेल लगाएं।

डोसे के बीच में फिलिंग की सामग्री फैलाकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।

डोसे को किनारों से फोल्ड करके क्रिस्पी होने तक सेंक लें। शेजवान चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

फिलिंग के लिए
1 कप उबले हुए नूडल्स
1 कटोरी बारीक कटी हरी प्याज
1 कटोरी पत्तागोभी कटी हुई
2 टेबलस्पून शेजवान चटनी।

No comments:

Post a Comment